जो छोड़ गए मुझको उनसे मेरा वास्ता नही ।
तुम से हम तक हम से तुम तक ,
अब आता कोई रास्ता नहीं ।।
तू रख पास अपने अपनी शिकायतें ।
अब हमको भी गिला कुछ कम नहीं ।।
माना कि वफाएं तुमने की ।
पर जहां हमने भी छोड़ा तुम्हारे लिए ।।
नाराजगी की हद तक देखा है तेरा रास्ता ।
ये खामोशियों का सिलसिला ,
तोड़ने का अब हमें भी हौसला नहीं ।
जो छोड़ गए मुझको उनसे मेरा अब वास्ता नहीं ।।
- S.R

Beautiful lines.
ReplyDelete