Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

इशारा

 फूलों ने किया इशारा हमको कि तेरा दिलबर आया हुआ है।  रो रो के देखा हमने कि वो गैरों की बाहों मेंसमाया हुआ है।।                                                                           - S.R

नाराजगी

 जो छोड़ गए मुझको उनसे मेरा वास्ता नही ।  तुम से हम तक हम से तुम तक ,  अब आता कोई रास्ता नहीं ।।  तू रख पास अपने अपनी शिकायतें । अब हमको भी गिला कुछ कम नहीं ।। माना कि वफाएं तुमने की ।  पर जहां हमने भी छोड़ा तुम्हारे लिए ।। नाराजगी की हद तक देखा है तेरा रास्ता । ये खामोशियों का सिलसिला , तोड़ने का अब हमें भी हौसला नहीं । जो छोड़ गए मुझको उनसे मेरा अब वास्ता नहीं ।।                                                                        - S.R      

मेरी चाहत

मेरा दिल है तेरा दीवाना । मगर चाहत से मेरी , तू क्यों है अंजाना | यह तेरे प्यार का मौसम , लगता है मुझको सुहाना |  मैं शमा हूं !  जलती  हूं ऐसे , जैसे जले परवाना | आंखों के रस्ते से तू रहे ,  मेरी धड़कन में समाता |  जब पलकें मैं बंद करती हूं ,  तेरा ही चेहरा है नजर आता |  मैं खिल के हंसती हूं ,  आता है याद  जब तेरा धीरे से मुस्काना |  चाहती हूं मैं तेरी धड़कन में ,  अपनी धड़कनों को मिलाना |  करूं कैसे मैं जाहिर प्यार अपना , आँसा नहीं लफ्जों में यह बतलाना |  बस इतना ही मैं कहती हूं ...  जिन्दगी चाहूं मैं अपनी ,  तेरी बाहों में बितलाना |                                       - S.R

#Facts